Saturday, 17 March 2018

LIVE: जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रिम्‍स में भर्ती, तेजप्रताप पहुंचे रांची

-लालू यादव को कार्डियोलॉजी विभाग के रूम नम्बर 2 में भर्ती किया गया है. यह विभाग रिम्स भवन के सेकेंड फ्लोर पर है. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रवीण झा व डॉ मृत्युंजय सरावगी उनका चेकअप कर रहे हैं. 

-पिता लालू प्रसाद यादव के तबीयत का हाल लेने के लिए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रांची पहुंच चुके हैं. उन्होंने एयारपोर्ट पर उतरने के बाद कहा कि मुझे जानकारी मिली की उनकी तबीयत खराब है. इसलिए मैं उनका हालचाल लेने के लिए यहां पहुंचा हूं. 

-होटवार जेल से रिम्स के लिए निकले लालू प्रसाद यादव. 

-जानकारी के अनुसार लालू का शुगर लेबल बढ चुका है. उनको हार्ट संबंधी समस्या पहले से थी.

-राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने कहा कि मैं कोर्ट में उनका इंतजार कर रहा था. आज सुनवाई होनी थी, लेकिन टल गयी. मुझे पता चला कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें रिम्स लाया जाएगा. इसलिए मैं यहां आया हूं. 

-लालू प्रसाद यादव के तबीयत की खबर मिलते ही उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पटना से रांची के लिए रवाना हुए. वे कुछ ही देर में रांची पहुंचेंगे. वे एयरपोर्ट से सीधे रिम्स पहुंचेंगे. रिम्स के बाहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.  

-बिरसा कारागर में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को थोड़ी देर में रिम्स लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार जेल में उनकी तबीयत खराब हो गयी है. बताया जा रहा है कि लालू यादव का स्वास्थ्य गिर गया है. सर्जरी विभाग के डॉ मृत्युंजय सरावगी को रिम्स प्रबंधन ने इस संबंध में सूचना दी है.


राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह

-लालू के पहुंचने की खबर मिलते ही रिम्स में डॉक्टरो को अलर्ट किया गया है. सर्जरी विभाग के एक कमरा को खाली कराया गया. लालू को वहीं रखा जायेगा. ट्रामा सेंटर में भी उन्हें रखने का विकल्प बनाया गया है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home