Tuesday, 13 March 2018

पूर्व PM मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म में अक्षय आएंगे नजर, करेंगे ये रोल

नई दिल्ली: हंसल मेहता की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग 31 मार्च से शुरू होने जा रही है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म संजय बारू के इसी नाम के 2014 संस्मरणों पर आधारित है. दिलचस्प यह है कि फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री भी हो गई है, और 
वे संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे. इस तरह से फिल्म की स्टारकास्ट काफी दिलचस्प हो गई है. 

 
Exciting days ahead as Akshaye joins the crew... The Accidental Prime Minister begins shooting on March 31 with a fantastic ensemble led by @AnupamPKher and . Helmed by debutant Vijay Ratnakar Gutte, produced by Bohra Brothers and adapted beautifully by @mayankis.


इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है. किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी  हंगामा हुआ था. हंसल मेहता ने मंगलवार को ट्वीट किया, "आने वाले दिन रोमांचक होंगे क्योंकि अक्षय क्रू में शामिल होने वाले हैं. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग 31 मार्च से शुरू होगी, जिसमें अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की अगुवाई वाली एक बढ़िया कलाकारों की टीम होगी. फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टा डायरेक्ट कर रहे हैं."

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home