SpiceJet के केबिन क्रू की हो रही है कपड़े उतारकर चेकिंग, एयर होस्टेस ने कहा- मुझे गलत तरीके से छुआ
नई दिल्ली: SpiceJet की एयर होस्टेस के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर सुबह ऐसी चीज हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एयरलाइन के अपने सुरक्षा कर्मियों ने कथित तौर पर एयर होस्टेस के कपड़े उतारकर चेकिंग की. कैबिन क्रू ने आरोप लगाया कि फ्लाइट से उतरने के बाद उनके साथ ऐसा कई दिनों से किया जा रहा है. यहां तक कि सेक्यूरिटी उनसे हैंडबैग से सैनेटरी पैड भी निकालने को कहते हैं. एयरलाइन्स के गुड़गांव ऑफिस में इस बात की शिकायत हुई. इंटरनेशनल फ्लाइट जो कोलंबो जा रही थी, वो एक घंटे के लिए लेट हो गई क्योंकि केबिन क्रू ने चेन्नई एयरपोर्ट में विरोध किया.एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ एयर होस्टेस कपड़े उतारकर चेकिंग करने का विरोध कर रही हैं. एक महिला कहती नजर आ रही हैं- ''एक शख्स ने मुझे अजीब तरह से छुआ, जो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगा. उस वक्त मैं निर्वस्त्र थी.'' एयरलाइन्स को शक है कि केबिन क्रू खाने-पीने का सामान बेचकर पैसा इकट्ठा करते हैं. इसलिए फ्लाइट से नीचे उतरने के बाद उन्हें वॉशरूम जाने की इजाजत नहीं दी गई. जिसका केबिन क्रू ने विरोध किया.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home