लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अगले महीने कर रहे हैं शादी: सूत्र
बिहार: काफी समय से मीडिया में यह सवाल था कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटे कब शादी करने वाले हैं. मगर अब इसका जवाब मिल गया है. दरअसल, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अगले महीने शादी कर रहे हैं. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अगले महीने ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि, अभी तिथि तय नहीं है कि तेज प्रताप यादव किस दिन शादी करेंगे और उनकी शादी में लालू प्रसाद यादव उपस्थित होंगे या नहीं.बता दें कि कुछ समय पहले जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से शादी को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ कर लाएंगे. उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी लड़की चून कर लाएंगे और उनके परिवार वालों को पसंद आएगा तो वह शादी करेंगे.
तेज प्रताप यादव लालू यादव के बड़े बेटे हैं. महागठबंधन की सरकार में वह बिहा के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं. सबसे अधिक मीडिया के सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने कहा था सुशील मोदी के घर में घुस कर मारेंगे. दरअसल, सुशील मोदी के बेटे की शादी में बाधा पहुंचाने की भी बात उन्होंने खुले मंच से की थी.
तेज प्रताप यादव अपने बयानों के लिए भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले उन्होंने अयोघ्या राम मंदिर बनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि था कि अयोध्या में बीजेपी और आरएसएस नहीं, बल्कि वह मंदिर बनवाएंगे.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home