सैन्य वर्दी में एमएस धोनी ने राष्ट्रपति से लिया पद्म भूषण, ट्विटर ने किया सेल्यूट...
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण लिया. धोनी समारोह में सैन्य वर्दी पहनकर पहुंचे और यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया. गौरतलब है कि धोनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद सम्मान दिया हुआ है. धोनी के अलावा बिलियर्ड्स के वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी ने भी पद्म भूषण हासिल किया. बेंगलुरू के आडवाणी अब तक 18 वर्ल्ड खिताब जीत चुके हैं. पिछले साल नवंबर में उन्होंने आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में खिताबी जीत हासिल की है. धोनी को यह बड़ा सम्मान मिलने पर देश के कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेटप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्होंने बधाई दी है.
वीडियो: धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में वापसी
Labels: big news







0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home