हनीप्रीत से हरियाणा पुलिस ने पूछे ये 18 सवाल,
हनीप्रीत से हरियाणा पुलिस ने पूछे ये 18 सवाल, सुबह 3 बजे तक होती रही पूछताछ

हनीप्रीत से पूछे गए सवाल
सवाल- रोहतक की सुनारिया जेल से निकलने के बाद तुम कहां चली गई थी?
जवाब- मैं बहुत डर गई थी और अपने माता-पिता के पास चली गई थी.
सवाल- जब तुम्हें पता लग गया था कि तुम्हें पुलिस ढूंढ रही है तो तुम पुलिस के सामने क्यों नहीं आई?जवाब- जब मुझे पता लगा कि मेरे ऊपर देशद्रोह और दंगा फैलाने जैसे आरोप लगाये गये हैं तो उसके बाद मैं डिप्रेशन में आ गई थी. मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं. मेरे पिताजी भी जेल जा चुके थे और ऐसे में मैं काफी ज्यादा टेंशन में थी.
सवाल- जब तुम छुपी हुई थी तब तुम्हारे पास कुछ इंटरनेशनल नंबर के सिम कार्ड थे, जिसका तुमने इस्तेमाल किया. ये नंबर तुम्हें किसने दिए और किसके कहने पर तुम इन इंटरनेशनल नंबरों के जरिए ही फोन पर बातचीत कर रही थी.
जवाब- खामोश
सवाल- हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि तुमने इंटरनेशनल नंबरों से ही WhatsApp कॉल किए थे.
जवाब- खामोश
सवाल- तुम जो पूरे 29 दिनों तक गायब थी तो इस दौरान तुमने सिंपल कॉलिंग नहीं, WhatsApp कॉलिंग की और ये सब कुछ तुमने पुलिस से बचने के लिए किया. ऐसा करने के लिए तुम्हें किसने कहा था?
जवाब- खामोश
सवाल- हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि तुम इन 38 दिनों में आदित्य इंसा, पवन इंसा और कुछ अन्य लोगों के साथ WhatsApp के जरिए संपर्क में थी और WhatsApp कॉलिंग से ही उनसे बातचीत करती थी?
जवाब- मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।
सवाल- गुरमीत राम रहीम का पंचकूला में दंगे करवाने में क्या रोल है?
जवाब- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही मेरे सामने पिताजी ने कभी कोई ऐसी प्लानिंग करी थी कि पंचकूला में कोई दंगा करवाना है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home