पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने जारी किए तीन आरोपियों के स्केच
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने जारी किए तीन आरोपियों के स्केच

बेंगलुरु: वरिष्ठ पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शनिवार को तीन व्यक्तियों के स्केच जारी किए, जिन पर हत्या में शामिल होने का संदेह है. पुलिस महानिरीक्षक और एसआईटी प्रमुख बी.के. सिंह ने पत्रकारों को बताया, 'प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर तीन संदिग्धों के स्केच बनाए गए हैं, जिनमें से दो की शक्ल मिलती-जुलती है.'चर्चित कन्नड़ सप्ताहिक 'लंकेश पत्रिके' की संपादक गौरी लंकेश की पांच सितंबर को बेंगलुरू स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home