कोचाधामन
*बच्चा और बस का पता करें*
कोचाधामन के महादेवदिघी के पास तेज रफ्तार बस ने 8 साल के बच्चे को कुचला दिया है, नाज ट्रेवल्स की *BR-11J- 8553* नंबर की बस ने मासूम को रौंदा है, बताया जाता है कि बच्चा साइकिल पर सवार होकर चोपड़ाबुखारी के रास्ते महादेवदिघी की ओर अपने पिता के साथ आ रहा था। रास्ते में किसी काम के लिए साइकिल रोकने पर बच्चा अकेला सड़क किनारे खड़ा था, इस बीच ऐसा क्या हुआ कि बच्चा रहस्मय तरीके से बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे महादेवदिघी चौक उपचार के लिए लाया गया। इस बीच चालक बस लेकर फरार हो गया। पीड़ित बच्चा बहादुरगंज के पलासमनी का रहने वाला है। बच्चे की हालत कैसी है, किसी को मालूम नहीं है। चौक के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। इस बच्चे के बारे में अगर किसी को जानकारी है तो पुलिस को रिपोर्ट करें। इस बस वाले से पूरा मुआवजा दिलवाया जाएगा। रिपोर्ट- इमरान सार/खबर सीमांचल

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home