बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का पुत्र हुआ गिरफ्तार, 1.36 करोड़ की ठगी का आरोप

पटना : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के पुत्र अमित को पाटलिपुत्र पुलिस ने पाटलिपुत्र गोलंबर से गिरफ्तार किया है. अमित पर 1.36 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. उसने किसानों की जमीन को अपना बता कर रजिस्ट्री करने के लिए छह लोगों से पैसा ले लिया था. जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर लोगों ने अपना पैसा मांगा, तो अमित धौंस दिखा कर पैसा दबाना चाहता था. इस मामले में थाने से न्याय नहीं मिलने पर सभी पीड़ितों ने कोर्ट केस किया था. कांड संख्या 313/17 के तहत मामला दर्ज हुआ था.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home