14 से पटना एयरपोर्ट टर्मिनल भवन में विजिटर्स के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी

पटना : शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ से मची अफरातफरी को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया ने 14 नवंबर से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में विजिटर्स के प्रवेश को बंद करने का निर्णय लिया है. एआईआई के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक केएल शर्मा ने शुक्रवार की घटना को लेकर अायोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अगले तीन महीनों के लिए प्रायोगिक तौर पर यह निर्णय लागू होगा. उसके अनुभव को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जायेगा. अनुभव अच्छा रहा तो स्थायी रूप से इस प्रावधान को लागू किया जायेगा.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home