Sunday, 12 November 2017

पढ़ें... लालू की इस मामले में भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पढ़ें... लालू की इस मामले में भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव नयी मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं. लालू यादव के घर में पले दस मोर उनकी इस नयी परेशानी का वजह बनता दिख रहा है. दरअसल, मोर राष्ट्रीय पक्षी है और कानूनन मोर को कोई घर में नहीं पाल सकता है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लालू प्रसाद यादव के सरकारी आवास में दस मोर पले है.
एक प्रमुख समाचार पत्र के बेवसाइट पर छपी रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पटना स्थित लालू यादव के सरकारी आवास सर्कुलर रोड में एक मोर और मोरनी कुछ साल पहले लाए गये थे. विवाद बढ़ने पर राजद सुप्रीमो ने कहा था कि मोर और मोरनी को कुछ ही महीने बाद ही छोड़ा गया था, लेकिन ये मोर फिर से यहां वापस आ गये. उसके बाद आठ पक्षियों का जन्म हुआ जो अब तीन या चार महीने के हैं. ये मोर परिसर में लगे पेड़ों पर सोते हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home