Wednesday, 29 November 2017

बिहार बोर्ड: 210 स्कूलों की मान्यता हुई हैं रद्द, इंटर में 2.82 लाख, मैट्रिक में एक लाख घटे परीक्षार्थी

बिहार बोर्ड: 210 स्कूलों की मान्यता हुई हैं रद्द, इंटर में 2.82 लाख, मैट्रिक में एक लाख घटे परीक्षार्थी
पटना: बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक  परीक्षा 2018 के रजिस्ट्रेशन के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. इस बार इंटर रजिस्ट्रेशन में दो लाख 82 हजार रजिस्ट्रेशन कम हो गये हैं. बीते वर्ष 2016 में इंटर परीक्षा में जहां, बिहार भर से दस लाख 50 हजार विद्याार्थियों ने  रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं, इस वर्ष इनकी संख्या घटकर सात लाख 68 हजार हो गयी है.

इतना ही नहीं, मैट्रिक रजिस्ट्रेशन में भी एक लाख रजिस्ट्रेशन कम हो गये हैं. बीते वर्ष मैट्रिक में जहां, 14 लाख 65 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं, इस बार इनकी संख्या 13 लाख 75 हजार ही है. हालांकि दो दिनों में कुछ रजिस्ट्रेशन बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन पिछले साल के बराबर संख्या होने की उम्मीद नहीं  है. गौरतलब है कि मैट्रिक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है. वहीं, इंटर का परीक्षा फॉर्म तीन से 9 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के साथ और विलंब शुल्क के साथ 10 से 12 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home