8वीं फेल लड़का बना करोड़पति, रिलायंस से लेकर अमूल है इनका क्लाइंट

नई दिल्ली: कहते हैं पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब. ये कहावत हर माता-पिता अपने बच्चे को कहता है. क्योंकि पढ़ाई से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है और मुकाम हासिल करता है. लेकिन मुंबई के एक लड़के ने इस कहावत को ही उलटा कर दिया. मुंबई के रहने वाले त्रिशनित अरोरा को पढ़ाई में बिलकुल मन नहीं लगता था. जिससे उनका पूरा परिवार परेशान रहता था. लेकिन उनकी रुची ही उनकी सफलता बनी और आज वो महज 23 साल की उम्र में साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट बन चुके हैं. ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के फेसबुक पेज पर उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी शेयर हुई थी. जिसमें बताया गया है कि कैसे वो स्कूल की पढ़ाई छोड़कर भी अपना मुकाम हासिल किया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home