इधर फुलकाहा में खाद व्यवसायी से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लूटे
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा-वीरपुर मार्ग पर डुमरिया रिंग बांध के पास बुधवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने ट्रैक्टर सवार खाद व्यवसायी व चालक से एक लाख 4300 रुपये लूट लिये. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. पीड़ित खाद व्यवसायी बबुआन पंचायत के डुबरबन्ना निवासी हिरेंद्र पाठक ने फुलकाहा थाना को घटना की सूचना दी.
फुलकाहा थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ की व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home