ये झाड़ू वाला कोई आम आदमी नहीं हैं। अररिया जिला के सिकटी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO ) हैं जनाब।

ये झाड़ू वाला कोई आम आदमी नहीं हैं। अररिया जिला के सिकटी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO ) हैं जनाब। शिवेश कुमार सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बेंगा पंचायत के गुज्जन चौक पर झाड़ू लगा कर नई मिसाल पेश की है। बीडीओ साहेब ने नेताओं की तर्ज पर नहीं बल्कि अहले सुबह उठकर तबीयत से पूरे चौक की सफाई की है। यही वजह है कि आज इस अधिकारी के जोश, जज़्बा और जुनून के हर कोई मुरीद बन गए हैं। मुखिया नरसिंह विश्वास और ग्रामीणों ने बीडीओ की पहल की सराहना की है और सफाई का संकल्प लिया है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home