Wednesday, 22 November 2017

मधेपुरा:धैलाढ़ स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी ने राज्य सरकार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी बिहार राज्य स्वास्थ सेवा संविदा कर्मी संघ,पटना एवं जिला इकाई,मधेपुरा के आह्वान पर सोमवार को,सभी स्वास्थ समिति कार्यरत काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए दिखे ।
वही प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय ने बताया कि हम सभी संविदा कर्मी बिहार सरकार के द्वारा अपनाई जा रही दो नीति के खिलाफ हैं समान काम के लिए समान वेतन होना चाहिए। इस पर सरकार भेदभाव की नीति अपना रही है। इसलिए हम लोग 20 नवंबर से 25 नवंबर तक कला बिला लगाकर कार्य करेंगे और 28 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना में सम्मिलित होंगे ।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home