पहले_जेल_फिर_कार्रवाई #किशनगंज

किशनगंज_अनुमंडल_पदाधिकारी ने पीडीएस डीलरों के लिए चेतावनी जारी किया है। जनवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन- किरासन में धांधली, वजन में कमी और रेट ज्यादा लेने पर सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम मोहम्मद शफीक के मुताबिक शिकायत मिलने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी फिर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने सभी डीलरों को सुचारु रुप से लाभुकों को उनका सामान सही दरों पर देने के निर्देश दिए हैं। दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर के दौरान एसडीएम ने खुद पोठिया प्रखंड के डीलरों को सही वजह के साथा अनाज उपलब्ध कराए हैं। राज्य खाद्य निगम की गोदाम से अनुमंडल पदाधिकारी का ये संदेश जनगहित के लिए आगे बढ़ाएं। शिकायत मिलने पर सीधे एसडीएम ऑफिस कॉल करें।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home