Friday, 24 November 2017

स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने नहीं बदली रेटिंग, कहा - भारत की प्रति व्यक्ति आय कम, कर्ज का बोझ ज्यादा

स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने नहीं बदली रेटिंग, कहा - भारत की प्रति व्यक्ति आय कम, कर्ज का बोझ ज्यादा
नयी दिल्ली : जानी - मानी रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने आज भारतीय अर्थव्यवस्था पर जारी रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया. एजेंसी ने पिछले साल की रेटिंग को कायम रखा है. एसएंडपी रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी- पर कायम रखा है. एस एंड पी के मुताबिक भारत की जीडीपी वृद्धि मजबूत है, बाह्य एवं मौद्रिक साख में सुधार है, लेकिन इसके साथ ही उसकी प्रति व्यक्ति आय कम बनी हुई है और कर्ज का बोझ ऊंचा है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home