Sunday, 26 November 2017

बालू और गिट्टी के बाद ईंट-भट्ठों पर अब विभाग कसेगा शिकंजा


बालू और गिट्टी के बाद ईंट-भट्ठों पर अब विभाग कसेगा शिकंजापटना : बालू-गिट्टी के अवैध खनन व कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने के बाद खान व भूतत्व विभाग ईंट-भट्ठों पर शिकंजा कसेगा. इसके लिए 2018 की शुरुआत से नयी कार्ययोजना सख्ती से लागू की जायेगी. इससे आम लोगों को उचित दर पर अच्छी ईंटें मिलेंगी. साथ ही पर्यावरण संतुलन बढ़ाने का प्रयास होगा और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. इसके पहले विभाग का लक्ष्य एक दिसंबर से आम लोगों को बालू-गिट्टी  उचित दर पर उपलब्ध करवाना और नये नियमों के अनुसार इनकी खनन प्रक्रिया को ठीक करना है. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home