Sunday, 26 November 2017

पोस्ट मैट्रिक के विद्यार्थियों को सरकार राहत देने की बना रही है योजना, करेगी मदद केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना में बिहार का कोटा कम


पोस्ट मैट्रिक के विद्यार्थियों को सरकार राहत देने की बना रही है योजना, करेगी मदद केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना में बिहार का कोटा कमपटना: केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत पोस्ट मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिये केंद्र सरकार ने बिहार का कोटा मात्र 35,715 तय किया है. अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिये यह संकट से कम नहीं है. बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम से मिले आंकड़ों पर गौर करें, तो करीब एक लाख आवेदन मिले हैं. इससे साफ है कि आधे से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने से वंचित हो जायेंगे.

इसको लेकर नीतीश सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है. केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना से छूटे पोस्ट मैट्रिक के विद्यार्थियों को सरकार राहत देने की योजना बना रही है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही इस पर निर्णय लिया जायेगा. उम्मीद है कि अगले वित्तीय वर्ष से शेष विद्यार्थियों को राज्य सरकार छात्रवृत्ति देगी.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home