खून-पसीने की कमायी लूट रहीं चिटफंड कंपनियां
आक्रोश . समाहरणालय पर आयोजित धरना में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी
अररिया : प्रयाग समूह सहित कई अन्य चिटफंड कंपनियों पर कथित रूप से गरीबों की गाढ़ी कमाई डकारने का आरोप लगाते हुए बुधवार को समाहरणालय में सैकड़ों की संख्या में निवेशकों ने धरना दिया. धरना का आयोजन बिहार उपभोक्ता मंच व भारती सेवा सदन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. आयोजित सभा का संचालन उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष मनोज वर्मा व ट्रस्ट के सचिव सीता राम मंडल ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारयण चौधरी ने किया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home