Sunday, 12 November 2017

खराब एयर क्वालिटी लेवल में पटना देश में चौथे स्थान पर

खराब एयर क्वालिटी लेवल में पटना देश में चौथे स्थान पर
पटना : देश की राजधानी नयी दिल्ली में प्रदूषण की इमरजेंसी देख कर यदि आपको यह लग रहा है कि बिहार के शहरों के हालात ठीक हैं तो आप गलतफहमी में हैं. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ताजा आंकड़े यह कह रहे हैं कि देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित टॉप फाइव शहरों में पटना और मुजफ्फरपुर भी शामिल हैं. इस सूची में पहले नंबर पर वाराणसी आ गया है जहां एयर क्वालिटी लेवल 491 पहुंच गया है. दिल्ली दूसरे नंबर पर है वहां का एयर क्वालिटी 468 पर है और लखनऊ तीसरे स्थान पर 462 अंकों के साथ मौजूद है. पटना चौथे नंबर पर है जिसकी एयर क्वालिटी इंडेक्स 428 है और मुजफ्फरपुर इस पर कदमताल करते हुए 409 नंबर पर मौजूद है


एयर क्वालिटी इंडेक्स के 100 तक का लेवल ही बेहतर  : एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार यदि लेवल 0 से 50 के बीच है तब यह अच्छा है. 51-100 के बीच आप संतुष्ट होने की स्थिति में रह सकते हैं, 101-200 के 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home