ग्रामीण बैंकों के जरिये किसानों को दिये जायेंगे 23 हजार करोड़ का कर्ज : सुशील मोदी

पटना : ग्रामीण बैंकों के जरिये चालू वित्त वर्ष में मार्च तक सूबे के किसानों के बीच 22,920 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जायेगा. ग्रामीण बैंकों (बिहार, मध्य बिहार और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक) के चैयरमैन व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित कक्ष में बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य के सभी जिलों में शौचालय निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रति इकाई 12 हजार रुपये और नियोजित शिक्षकों को वेतन के आधार पर डेढ़ से दो लाख रुपये व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
किसानों से ससमय ऋण वापसी की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि समय से ऋण वापसी नहीं किये जाने के कारण 90 प्रतिशत किसानों को भारत सरकार द्वारा तीन और राज्य सरकार द्वारा देय एक प्रतिशत यानी कुल चार प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ नहीं मिल पाता है. इसका खामियाजा उन्हें 11 से 12 प्रतिशत तक ब्याज का भुगतान कर चुकाना पड़ता है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home