बिहार : दारोगा, सिपाही, चालक, साइबर एक्सपर्ट की होंगी नियुक्तियां

पटना : नये साल में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसके तहत सिपाही, चालक, तकनीकी सहायक से लेकर दारोगा तक के पदों पर करीब 16 हजार लोगों की बहाली होगी. सभी पदों पर नये साल में बहाली शुरू हो जायेगी.
इससे पहले सिपाही, दारोगा और सामान्य चालक के करीब 11 हजार पदों पर ही बहाली होना निर्धारित हुआ था, लेकिन अब कुछ अन्य पदों पर भी बहाली की स्वीकृति मिल गयी है. इसमें फायर ब्रिगेड में चालक और साइबर एक्सपर्ट समेत तकनीकी स्तर के कई पद शामिल हैं. इन पदों को शामिल करने के बाद पुलिस महकमे में बहाली का यह आंकड़ा करीब 16 हजार पहुंच गया है.
सिपाही बहाली की यह प्रक्रिया नये स्तर से शुरू होगी. इसमें करीब नौ हजार पदों पर बहाली होनी है. यह बहाली वर्तमान में चल रही सिपाही की बहाली से अलग होगी. अभी सिपाही बहाली की प्रक्रिया आधी संपन्न हो चुकी है, जिसमें कुछ दिनों में लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है.
इसके बाद फिजिकल परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके मार्च से शुरू होने की संभावना है. इस बहाली का रिजल्ट आने के बाद आगामी वर्ष 2018 के मध्य के बाद से बहाली की नयी प्रक्रिया शुरू होगी. सिपाही के अलावा दारोगा के 1734 पदों पर बहाली होनी है. इसमें 1717 पद पर परीक्षा और शेष पदों पर स्पोर्ट कोटा से सीधी भर्ती होगी.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home