बिहार : नये साल और दलाई लामा के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी

पटना : नये साल के जश्न और बौद्ध संत दलाई लामा के बिहार आगमन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस महकमा ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट करते हुए कहा है कि वे नये साल के मौके पर जश्न या बड़ी संख्या में लोगों के जुटान वाले सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की समुचित व्यवस्था करायें. इन स्थानों पर किसी तरह की हुड़दंग या छेड़खानी जैसी घटनाएं नहीं हो, इसका ध्यान खासतौर से रखने के लिए कहा गया है.
सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती करने का आदेश दिया गया है. पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर समेत अन्य सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से सख्त रखने के लिए कहा गया है. इसके अलावा शराबबंदी कानून को लेकर शराब की तस्करी और होम डिलिवरी से जुड़े तमाम मामलों पर विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है.
ताकि नये साल की किसी पार्टी में शराब का कोई सेवन नहीं कर सके. अगर कहीं से इस तरह की कोई सूचना मिलती है, तो नये शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home