हमारा सिद्धांत है हर परिवार, हर समाज और हर तबके का विकास : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड की घीरा पंचायत अंतर्गत अगत गांव का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने सात निश्चय योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को देखा. हर घर शौचालय निर्माण, हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली, हर घर बिजली कनेक्शन में प्रगति के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली. गांव के बाहर सड़क के दोनों किनारे स्कूली छात्र–छात्राओं ने शृंखला बनाकर मुख्यमंत्री द्वारा छेड़े गये सशक्त अभियान नशामुक्ति, शराबबंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ हाथ में बैनर एवं तख्ती लेकर समर्थन किया. पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत इस गांव में मुख्यमंत्री ने जलमीनार का उद्घाटन किया, वहीं पर पास में पौाधरोपण भी किया. जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट इकाई एवं पशु शेड को भी देखा.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home