बिहार : समाज सुधार के बिना विकास नहीं : नीतीश कुमार

जमुई/मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गुरुवार को जमुई से की. इसके बाद वे मुंगेर पहुंचे. दोनों ही जिलों में उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया.
इस दौरान मुंगेर के नौवागढ़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सामाजिक परिवर्तन से ही बिहार बदल रहा है. शराबबंदी से इसकी शुरुआत हो चुकी है.
समाज सुधार के बिना विकास संभव नहीं है. सीएम ने कहा कि मुंगेर के खैरा में ही हमने दहेज के विरुद्ध लोगों का आह्वान किया था और उसके बाद बाल विवाह व दहेज के विरुद्ध सरकार ने अभियान शुरू किया. इसलिए मुंगेर की धरती हमारे लिए इस मामले में खास है. इस मौके पर उन्होंने 233 करोड़ की लागत से 28 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष मई में जब वे खैरा में फ्लोराइडमुक्त पानी का उद्घाटन करने आये थे, तो वहीं उन्होंने पहली बार लोगों से आह्वान किया था कि वे दहेज प्रथा का विरोध करें. जो दहेज ले उनके घर समारोह में न जायें. उसके बाद भी उन्होंने तय किया कि वे बिहार को बाल विवाह व दहेज से मुक्त करेंगे.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home