Sunday, 24 December 2017

लालू प्रसाद : कैदी नंबर 3351, रात में मिलीं 5 रोटियां, एक कटोरी दाल व सब्जी

लालू प्रसाद : कैदी नंबर 3351, रात में मिलीं 5 रोटियां, एक कटोरी दाल व सब्जी
रांची : चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 64ए/96 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, जगदीश शर्मा व डॉ आरके राणा सहित कुल 16 आरोपियों को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने दोषी करार दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र, ध्रुव  भगत व विद्यासागर निषाद सहित छह को कोर्ट ने बरी कर दिया है. अदालत ने दोषियों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए तीन जनवरी की तिथि निर्धारित की है. मामला देवघर कोषागार से हुई अवैध निकासी का है. कोर्ट का फैसला आने के बाद लालू प्रसाद सहित दोषी करार दिये गये सभी 16 लोगों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया. सभी को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया. लालू प्रसाद को होटवार जेल में कैदी नंबर 3351 मिला है.

रात में मिलीं पांच रोटियां: 
शाम करीब 5:15 में लालू प्रसाद यादव जेल पहुंचे. उनके साथ बेटे तेजस्वी भी अंदर आये. जेल में प्रवेश करते ही वे अधीक्षक के कमरे में गये और बैठ गये. लालू जेल में काफी गंभीर नजर आये. जेल अधीक्षक के कमरे में लालू से पूछा गया कि रात के खाने में क्या लेना पसंद करेंगे ? प्रश्‍न सुनकर भी वे चुप्पी साधे रहे. इसके बाद बेटे तेजस्वी ने कहा कि पापा को भात नहीं रोटी ही देना है. रात में उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार पांच रोटियां एक कटोरी अरहर की दाल और बंदगोबी की सब्जी दी गयी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home