बनीं 35, आवंटित हुईंं 20, कहां गयीं 15 दुकानें
अनियमितता : सवाल जो कर रहे हैं गड़बड़ी की तरफ इशारा
शुरू हुआ 105 दुकानों का निर्माण
24 अक्तूबर 2010 को हुई थी 32 दुकानों की लॉटरी, तीन दुकानों की क्यों नहीं करायी गयी थी लॉटरी
अररिया : सात वर्ष पूर्व नप ने राजस्व के मुनाफा के उद्देश्य से तीन स्थानों पर मार्केटिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण में करोड़ों की राशि तो खर्च की लेकिन वह उद्देश्य आज भी पूरा होता नहीं दिख रहा है. सदर अस्पताल के पास निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स का 70 कमरा जमीन संबंधी विवाद में कोर्ट का चक्कर लगा रहा है तो मीरा टॉकिज के पास बने 23 में से तीन अवैध कब्जा धारियों के कब्जे में है, जबकि अररिया आरएस में निर्मित 12 दुकान बगैर एकारनामा का ही नप को राजस्व चुकाये बिना अवैध कब्जा का शिकार बना हुआ है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home