राबड़ी देवी को आज करना पड़ेगा ईडी के कड़े सवालों का सामना, पटना में होगी पूछताछ
पटना : बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार की सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से आज प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पटना में पूछताछ करेंगे. पूर्व में लगातार विभाग द्वारा सम्मन जारी करने के बाद राबड़ी देवी पूछताछ के लिए दिल्ली नहीं जा पायीं थी, उसके बाद विभाग ने यह फैसला लिया है कि यह पूछताछ पटना में ही की जायेगी. राबड़ी देवी रेलवे होटल आवंटन घोटाले और बेनामी संपत्ति के मामले में ईडी की की रडार पर हैं. राबड़ी देवी ने ईडी द्वारा जारी किये गये आठ सम्मन पर उपस्थित होकर जवाब नहीं दे पायीं थीं, उसके बाद विभाग ने यह फैसला लिया है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home