बिहार : आदेश था वेतन रोकने का, कुछ ही घंटे में अकाउंट में पहुंच गया पैसा

पटना : 70 थानेदारों का वेतन रोकने के पटना डीआईजी के आदेश के कुछ ही घंटों के बाद थानाध्यक्षों के अकाउंट में पैसा चला आया. डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार ने 30 नवंबर को 70 थानाध्यक्षों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया. मगर कुछ ही देर बाद बैंक से थानाध्यक्षों को नवंबर माह के वेतन का मैसेज मिल गया. यह इसलिए हुआ क्योंकि बिल बन कर ट्रेजरी से पास होकर 29 नवंबर को ही बैंक में पहुंच गया था और 30 नवंबर को बैंक ने वेतन सभी के एकाउंट में भेज दिया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home