Saturday, 2 December 2017

झारखंड: खूंटी के बगमा गांव में भारी संख्‍या में पहुंचे नक्सली, भाजपा नेता भैया राम मुंडा को गोलियों से भूना

Image result for naksali
खूंटी : जिले के मुरहू थाना अंतर्गत बगमा गांव में भाजपा नेता भैया राम मुंडा की नक्सलियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडा के अलावा मां और उनकी पत्नी को भी गोली लगी हालांकि इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

बताया जा रहा है कि काफी संख्या में आये वर्दीधारी पीएलएफआइ उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया है. गांव में हुई अंधाधुंध फायरिंग से दहशत का माहौल व्याप्त है. घटना रात के करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच की है. सूचना मिलने के बाद सुबह के 4:00 बजे एसडीपीओ रणवीर कुमार सिंह, थानेदार एके दुबे, सब इंस्पेक्टर बमबम कुमार, राजन  कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान बगमा गांव पहुंचे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home