बिहार शौचालय घोटाला : विनय-बिटेश्वर भिड़े, एक दूसरे पर फंसाने का लगाया आरोप

आरोपित कार्यपालक अभियंता व रोकड़पाल समेत छह से पूछताछ
पटना : शौचालय घोटाले के आरोपित कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा, रोकड़पाल बिटेश्वर प्रसाद, एनजीओ आदिशक्ति सेवा संस्थान की सचिव सुमन कुमारी, डाटा इंट्री ऑपरेटर तारकेश्वर प्रसाद, क्लर्क राजेश कुमार व संजय कुमार को रिमांड पर लेकर आमने-सामने बैठा कर पूछताछ शुरू कर दी है.
उन सभी को बेऊर जेल से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में पहले गांधी मैदान थाना लाया गया और उसके बाद सभी काे गोपनीय स्थान पर ले जा कर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार बेऊर जेल से लाने के क्रम में ही विनय कुमार सिन्हा व बिटेश्वर घोटाले के बाद पहली बार आमने-सामने थे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home