Friday, 1 December 2017

आज से सूबे के 45 अंचलों में होगी ऑनलाइन दाखिल-खारिज, CM नीतीश ने की पोर्टल की शुरुआत, देखें सूची

आज से सूबे के 45 अंचलों में होगी ऑनलाइन दाखिल-खारिज, CM नीतीश ने की पोर्टल की शुरुआत, देखें सूची
पटना : बिहार के 45 अंचलों में अब ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया की जा सकेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विवेक कुमार सिंह ने प्रक्रिया के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी. एक दिसंबर, 2017 से आम लोगों / रैयतों की सुविधा, राज्यहित एवं दाखिल खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए राज्य के 45 अंचलों में दाखिल-खारिज याचिकाएं ऑनलाइन प्राप्त करने एवं उसका निष्पादन भी ऑनलाइन किये जाने की व्यवस्था की गयी है. 
 साथ ही दाखिल-खारिज निष्पादन की पूरी गतिविधि को याचिकाकर्ता एवं आम लोग दाखिल-खारिज पोर्टल (www.land.bihar.gov.in) पर देख सकते है, जिससे दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखा जायेगा.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home