अररिया : पार्क के कारण जाम,लोग परेशान
मालूम हो कि अररिया शहर के बस स्टैंड स्थित फोरलेन के पास व्यस्त जगह रहने के कारण बड़ी गाड़ी गुजरने में बहुत ज्यादा समस्या होती थी जिसकी वजह से उन जगहों पर बराबर जाम की समस्या उत्पन्न हो रहा था। यहाँ बताते चले कि बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सड़क के बीचो बीच स्थापित था और आज से 38 दिन पूर्व ही बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटा दिया गया है परन्तु विभागीय उदासीनता के कारण अब तक पार्क को सड़क पर से नहीं हटाया गया है। जबकि उस रूट से रोजाना 12 चक्का 18 चक्का की ट्रक गुजरता है जिससे किसी भी वक्त दुर्घटना हो सकता है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home