अल्पेश ठाकोर ने कहा, 80 हजार का मशरूम खाकर गोरे हो गए हैं पीएम मोदी, टि्वटर पर लोगों ने ली चुटकी

नई दिल्ली: गुजरात में चुनाव का शोर अब थम गया है. गुरुवार को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों कमर कसकर तैयार हो गए हैं. दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता आज प्रचार के अंतिम दिन अलग-अलग अंदाज में जनता से रुबरू हुए. इस बीच ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने पीएम मोदी की त्वचा के रंग पर टिप्पणी कर दी. अल्पेश ने कहा कि मोदी जब अब गोरे हो गए हैं, पहले वह मेरे जैसे काले थे. उन्होंने कहा कि वह ताइवान का मशरूम खाकर गोरे हो गए हैं. इसके बाद टि्वटर पर 'इंपोर्टेड मशरूम' पर लोक जमकर चुटकी ले रहे हैं.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home