90 हजार एपीएल घरों तक पहुंचेगी बिजली
पहल. जिले में बीपीएल के बाद अब एपीएल परिवारों को मुहैया करायी जायेगी बिजली
पूर्णिया : जिले में बीपीएल के बाद अब एपीएल परिवारों में बिजली की व्यवस्था मुहैया करायी जायेगी. इसके लिए विभाग ने सर्वेक्षण का सत्यापन और कनेक्शन वितरण शुरू कर दिया है. विभाग के इस अभियान से लोगों में हर्ष व्याप्त है. एपीएल परिवारों के घरों में वित्तीय वर्ष 2018 के अंदर बिजली कनेक्शन पूरा कर लिये जाने का डेड-लाइन भी तय कर लिया गया है. ऐसा नहीं कि एपीएल परिवारों में पहले से बिजली नहीं है.
एपीएल परिवारों में बिजली कनेक्शन थे, लेकिन हजारों परिवार कतिपय कारणों से वंचित थे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home