बीएनएमयू के वीसी समेत सात होंगे गिरफ्तार, सेल्स ऑफिसर पर केस
टीएमबीयू में नयी के नाम पर सेकेंडहैंड स्काॅर्पियाे खरीद का मामला
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में नयी के नाम पर सेकेंड हैंड स्काॅर्पियो खरीद का मामला पुलिस की जांच में सच पाया गया. जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद एसएसपी मनोज कुमार ने इस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर समरेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि टीएमबीयू के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ अवध किशोर राय समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जाये. प्रो राय वर्तमान में भूपेंद्र नारायण मंडल विवि, मधेपुरा के कुलपति हैं. इस खरीद प्रक्रिया में डीटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाया गया है. इनके खिलाफ एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का निर्णय लिये जाने का निर्देश दिया है.
इसके अलावा वत्स ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया गया है. साथ ही डीएसपी सिटी को कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश एसएसपी ने दिया.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home