बिहार : सिरफिरे आशिक ने पहली गोली हाथ में मारी, फिर खदेड़ कर कमर में, लड़की गिरी तो दाग दी तीसरी गोली
पटना : गर्दनीबाग थाने के सांईं मंदिर के पास मंगलवार की शाम पहले युवक व युवती में विवाद हुआ फिर मारपीट हुई. इसके बाद युवक सोनू उर्फ शुभम ने थ्री फिफ्टीन निकाली और युवती पर फायर कर दिया.
युवती ने हाथ से बचाने की कोशिश की, तो पहली गोली हाथ में लगी. इसके बाद सोनू दूसरी गोली लोड करने लगा. इसके बाद लड़की भागने लगी, तो उसने खदेड़ कर फिर फायर किया, जो युवती के कमर में लगी. इसके बाद वह वहीं गिर गयी और फिर आराम से सोनू उर्फ शुभम ने तीसरी गोली लोड की और पेट में दाग दी. इसके बाद वहां से फरार हो गया. पुलिस ने बुधवार को पूरे मामले की जांच घटना स्थल पर जाकर की और लोगों का बयान दर्ज किया. जिसमें यह पूरा घटनाक्रम सामने आ गया. लोगों ने जो बयान दिया है, उसके अनुसार युवक पैदल ही भागा था. हो सकता है कि उसने अपनी बाइक कुछ दूरी पर लगा रखी हो. घटना से यह बात भी स्पष्ट है कि शुभम ने काफी तेजी से खोखा को निकाला और गोली को लोड किया. यह कोई एक्सपर्ट ही कर सकता है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home