Saturday, 30 December 2017

बीएनएमयू के कुलपति समेत सात होंगे गिरफ्तार

बीएनएमयू के कुलपति समेत सात होंगे गिरफ्तार
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विवि में नयी के नाम पर सेकेंड हैंड स्काॅर्पियो खरीद का मामला जांच में सच पाया गया. एसएसपी मनोज कुमार ने जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर समरेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि टीएमबीयू के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ अवध किशोर राय समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया जाये. प्रो राय वर्तमान में भूपेंद्र नारायण मंडल विवि, मधेपुरा के कुलपति हैं. इस खरीद प्रक्रिया में डीटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी जांच में दोषी पाया गया है. इसके खिलाफ भी एसएसपी ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा वत्स ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया गया है. साथ ही डीएसपी सिटी को कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश एसएसपी ने दिया.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home