सीवान में कंटेनर में लदी 25 लाख की शराब बरामद
सीवान : नये साल के जश्न के लिए राजस्थान से तस्करी कर लायी जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है. इसकी कीमत 25 लाख बतायी जाती है. यह कामयाबी सीवान पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की संयुक्त टीम को मिली. पुलिस को मिली सूचना और आईओक्यू से मिले इनपुट के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई में यह सफलता मिली. बुधवार की रात शहर के गोपालगंज मोड़ पर एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया गया. इस पर 498 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गयी.
इसमें करीब 25 लाख की 2500 लीटर बरामद मौजूद थी. टीम ने ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया. दोनों राजस्थान के ही रहनेवाले हैं. गिरफ्तार ट्रकचालक शकूर बाबूजी राजस्थान के नादिरा जिले के चौराया थाने के बनिया गांव का रहनेवाला है. वहीं खलासी उमेद हरिजी अजमेर जिले के सदर थाने के लक्षमीचक का रहने वाला है. दोनों राजस्थान से शराब तस्करी कर सीवान ला रहे थे.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home