बिहार : आज से बालू-गिट्टी का संकट खत्म, 70% तक घटेंगे दाम, राज्य सरकार ने संभाली कमान, बिक्री शुरू

पटना : पिछले पांच महीने से राज्य में जारी बालू और गिट्टी के संकट को लेकर मचा बवाल शुक्रवार को खत्म हो जायेगा. खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड ने आधिकारिक तौर पर कमान संभाल ली है. निगम ने लघु खनिजों की फिलहाल बफर स्टॉक से बिक्री शुरू कर दी है. बुधवार की रात से ही विभाग की वेबसाइट पर बालू-गिट्टी के ऑर्डर बुक होना शुरू हो गया है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home