Monday, 4 December 2017

दो-तीन दिनों में घटेंगे प्याज के दाम : रामविलास पासवान

दो-तीन दिनों में घटेंगे प्याज के दाम : रामविलास पासवान
पटना : केंद्रीय खाद्य व उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को दावा किया दो-तीन दिनों में प्याज के दाम में कमी आयेगी. उन्होंने कहा कि प्याज के दाम में कमी को लेकर आयात में छूट दी गयी है, जबकि निर्यात में मिलनेवाली छूट में कटौती की गयी है. साथ ही कहा कि वैसे अनाज की तरह प्याज की जमाखोरी की जानकारी नहीं मिलती है. फिर भी जमाखोरों के खिलाफ राज्य सरकार को कार्रवाई का अधिकार है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home