Monday, 25 December 2017

बिहार सृजन घोटाला : जांच के बाद दस्तावेज लेकर लौटी सीबीआई की टीम, कर सकती है बड़ी कार्रवाई

बिहार सृजन घोटाला : जांच के बाद दस्तावेज लेकर लौटी सीबीआई की टीम, कर सकती है बड़ी कार्रवाई
पटना : सृजन घोटाले की  चार महीने तक लगातार जांच के बाद सीबीआई की टीम के  अधिकतर पदाधिकारी  भागलपुर से लौट चुके हैं. अब जांच टीम के इक्के-दुक्के अधिकारी ही बिहार में हैं. इतने दिनों के दौरान टीम सृजन घोटाले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन छानबीन की और बहुत सारे अहम दस्तावेज को भी एकत्र किया है. इतनी लंबी छानबीन के दौरान जांच टीम ने  आईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी से लेकर कुछ आईएएस अधिकारियों से भी पूछताछ  की है. सीबीआई  अधिकारियों  द्वारा  जुटाये  गये दस्तावेजों के आधार पर अब आगे की कार्रवाई जल्द ही शुरू होनेवाली हैं. 
 
इसमें आरोपितों की गिरफ्तारी वारंट लेने के लिए कोर्ट से इजाजत लेने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. राज्य के बहुचर्चित सृजन घोटाले की जांच को सीबीआई ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में टेकओवर किया था. सीबीआई की विशेष टीम ने भागलपुर आकर कैंप किया और जांच की प्रक्रिया कई स्तर पर शुरू की. मालूम हो कि सीबीआई द्वारा जांच के क्रम में आला अधिकारी से लेकर इस मामले में कई स्तर पर संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home