लोगों को मिले मालिकाना हक, हो विकास
किशनगंज : प् आपके द्वार कार्यक्रम के तहत खबर की टीम रविवार को नेपालगढ़ काॅलोनी (रिफ्यूजी काॅलोनी) पहुंची. पहली बार किसी अखबार की पूरी टीम को अपने बीच देख काॅलोनी के लोग काफी खुश हुए. सबने प्रभात खबर से खुल कर अपने दिल की बात की. काॅलोनी के लोगों का कहना था कि 1971 के बाद से अब तक इस काॅलोनी के निवासियों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है. बता दें कि कभी रिफ्यूजी काॅलोनी के नाम से जाना जानेवाला यह इलाका आज नेपालगढ़ काॅलोनी के नाम से जाना जाता है. लोगों के अनुसार कई बार के आश्वासन के बाद भी उनको मालिकाना हक नहीं दिया गया.
सीओ, एसडीओ और जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है. ज्ञात हो कि इस काॅलोनी में बसे लोग 1971 के आसपास बांग्ला देश से यहां आ कर बसे थे. बसने के लिए उन्हें जमीन केंद्र सरकार की ओर से दिया गया था. उस दौरान उन्हें जमीन का पर्चा दिया गया था. तब यह भी कहा गया था कि बाद में पूरी प्रक्रिया पूरी की जायेगी, पर आज तक उनको कोई मालिकाना हक नहीं मिला है. अब हालत यह है कि वह न तो जमीन का म्यूटेशन करा सकते और न ही रसीद कटा सकते हैं. उनका स्थायी निवास पत्र भी नहीं बन रहा. इस कारण वे लोग परेशान हैं. उनका गुस्सा इस बात पर था कि हर चुनाव में लोग उनके हित की बात करते हैं पर बाद में पूरा नहीं करते.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home