रामपुर उत्तर के भजनपुर में मिला तेंदुए का बच्चा
फारबिसगंज : प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत के भजनपुर गांव के समीप से गुजरने वाली पीबीसी नहर के समीप रविवार की सुबह ग्रामीणों ने तेंदुआ के एक बच्चे को पकड़ा. इसकी जानकारी लोगों द्वारा बथनाहा वन विभाग के कर्मियों को दी. सूचना मिलते ही बथनाहा वन विभाग के केटल गार्ड मो नईम एवं मो रईस ने पहुंच कर उक्त तेंदुआ के बच्चे को अपने कब्जे में लिया. उन्होंने बताया कि बरामद तेंदुआ के बच्चा को वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर रानीगंज वन वाटिका में रखा जायेगा. इधर, गांव के समीप ही तेंदुआ का बच्चा मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीण अब्दुल जब्बार मो शफीक, अकबर हुसैन, मो हसन अंसारी, सज्जाद अंसारी, मो मुर्तजा, मो बदरूद्दीन, मो सफीद अंसारी व अन्य ने बताया कि रविवार की सुबह नहर के समीप तेंदुआ का बच्चा मिला है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home