आज PM मोदी करेंगे दिल्ली मेट्रो के मैजेंटा लाइन का उद्घाटन, केजरीवाल को निमंत्रण नहीं

नोएडा : दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को नोएडा यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. नोएडा में बोटैनिकल गार्डन को दक्षिण दिल्ली से कालकाजी मंदिर को जोड़ने वाला यह मेट्रो रुट 12.4 किलोमीटर लंबा है. प्रधानमंत्री मोदी नोएडा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस आयोजन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया है. जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मिथक को तोड़ते हुए नोएडा में मौजूद रहेंगे.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home