कोचिंग से लौट रही चार छात्राओं से हथियार दिखा की छेड़खानी, जानिए क्या हुआ इसके बाद....

गोगरी : थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर व मलिया के बीच बहियार में कोचिंग से लौट रही छात्राओं के साथ हथियार दिखा कर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है.
मुश्कीपुर व मलिया के बीच बहियार में आधा दर्जन मनचले द्वारा हथियार दिखा कर छात्राओं से छेड़खानी की सूचना पाकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनचले भाग निकले. इधर, पीड़ित छात्रा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
हो-हल्ला करने पर बची इज्जत
सोमवार की सुबह करीब 8 बजे गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ी मालिया निवासी चार छात्राएं जमालपुर बाजार से कोचिंग से पढ़कर अपने घर बड़ी मालिया जा रही थी. इसी दौरान मुश्कीपुर और मालिया के बीच में सुनसान जगह पाकर चार से पांच मनचलों ने छात्राओं को हथियार दिखा कर रोका.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home