EXIT POLL : गुजरात में फिर बीजेपी की सरकार, हिमाचल में वीरभद्र से छिनेगा ताज

गुजरात विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही देशभर के तमाम बड़े टीवी चैनलों में एक्जिट पोल आने शुरू हो गये हैं. विभिन्न टीवी चैनलों व सर्वे एजेंसियों द्वारा जारी अनुमानों के मुताबिक बीजेपी गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में होने वाले इस चुनाव के नतीजे पर देशभऱ की निगाह है. गुजरात में 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में ज्यादातर एक्जिट पोल बीजेपी को पूर्ण बहुमत से जीतने का अनुमान लगा रहे हैं. गौरतलब है कि लंबे अर्से बाद गुजरात के चुनावी मैदान में कांग्रेस ने भी दम - खम दिखायी थी. राहुल गांधी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान मंदिरों में पूजा करते नजर आये. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी सक्रियता दिखाई. ईवीएम में नेताओं का भविष्य कैद है. बीजेपी के लिए यह जीत जहां पार्टी की हौसले बुलंद कर सकती है. वहीं राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पहले कांग्रेस के लिए यह प्रदर्शन किसी चुनौती से कम नहीं साबित हो सकती है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home