रानी मिडिल स्कूल में घोटाला!

कोचाधामन- उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानी में एजुकेशन टूर अब तक नहीं कराने से बच्चे नाराज हैं। सीएम भ्रमण योजना के तहत साल 2016-17 की राशि निकासी कर ली गई है और मध्य दिसम्बर तक टूर नहीं कराया गया है। ग्रामीण और अभिभावक भी स्कूल प्रबंधन को टूर कराने के लिए बार बार कह रहे हैं पर कोई पहल नहीं हो रही है। इस बाबत प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से जब बात की गई है तो उन्होंने स्कूल कॉरोर्डिनेटर से सम्पर्क करने की बात कर मुद्दे को टालने की कोशिश की है। इलाके में सर्दी का सितम शुरू हो चुका है और साल 2017 समाप्ति पर है। सम्बन्धित विभाग से गुजारिश है बच्चों को टूर पर लेकर जायें।
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home